वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
शिबपुर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
कोलकाता। पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने बड़े भाई की दुकान में आग लगा दी। बड़े भाई से बदले लेने के लिये उसके दुकान में लगायी गयी आग में पड़ोस के दो और दुकाने चपेट में आ गयी और एक के बाद एक कर तीन दुकाने आग में जल कर राख हो गयी। घटना हावड़ा के शिबपुर पुलिस स्टेशन के तहत बेताईटोला बाजार में हुई।
घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल के एक इंजन ने आग पर काबू पा लिया हालांकि इस अग्निकांड में दुकान में रखे सारे समान के साथ साथ नकद भी जलकर राख हो गया। बड़े भाई की शिकायत पर छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
शिबपुर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। संतोष कुमार सिंह की बाजार में एक दुकान थी। उसका अपने भाई बिल्लू सिंह से पारिवारिक विवाद चल रहा था।